अपना दीपक बनो :


दो यात्री धर्मशाला में ठहरे हुए थे। एक दीप बेचने वाला आया। एक यात्री ने दीप खरीद लिया। दूसरे ने सोचा, मैं भी इसके साथ ही चल पडूंगा, मुझे दीप खरीदने की क्या जरूरत है।

दीप लेकर पहला यात्री रात में चल पड़ा, दूसरा भी उसके साथ लग लिया। थोड़ी दूर चलकर पहला यात्री एक ओर मुड़ गया।

दूसरे यात्री को विपरीत दिशा में जाना था। वह वहीं रह गया। बिना उजाले के लौट भी नहीं पाया।

महात्मा बुद्ध ने कहा- भिक्षुओं! अपना दीपक बनो। अपने कार्य ही अपने दीप हैं। वही मार्ग दिखाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi story

11+ सफलता के सूत्र – Safalta Ke Sutra in Hindi

बाजार की शुरुआत आज हरे निशान में हुई थी लेकिन कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए है।