बरसात में मक्खियाँ भगाने के उपाय🍁 बरसात का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में इंफ़ेक्शन और कई बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ने लगता है क्योंकि इस मौसम में मक्खी, मच्छर आदि जंतु तेज़ी से पनपने लगते हैं इसलिए इस मौसम में हर घर में मक्खियों का झुण्ड नज़र आने लगता है। ये मक्खी खाने की चीज़ों पर बैठती है। जिससे पेचिश, टाइफाइड, डायरिया और हैजा जैसी कई बीमारियाँ होने का ख़तरा बना रहता है। बरसात में मक्खियाँ अपने घर से दूर रखने के लिए आस पास साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी जल भराव न होने दें। समय समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी कराएं, ताकि बीमारियाँ आपको छू भी न पाएं।🍁 बरसात में मक्खियाँ भगाएँ🍁 दादी माँ के नुस्खों में आज हम आपको मानसून में मक्खियाँ भगाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। 1. तेल🍁 इस मानसून में अगर आप मक्खियों से बेहद परेशान हो जाएं तो लैवेंडर का तेल, नीलगिरी का तेल या पुदीने के तेल को घर में छिड़क दें। इन तेल की ख़ुशबू के घर में फैलते ही सारी मक्खियाँ घर से भागने लगेंगी। 2. कपूर🍁 बरसात में मक्खियाँ घर में ज़्यादा आ रही हों तो आप कपूर को जला कर सभी कमरों में थोड़ी देर के लिए रख द...