HINDI STORY

वस्तु का मूल्य :
जौनपुर में एक धनवान आदमी रहता था। उसके पास एक प्राचीन स्वर्ण पात्र था।

वह सोचता था कि जब कोई महत्वपूर्ण मौका आएगा, तब उसे निकालेगा।

एक बार उसके यहां राज्य का एक मंत्री आया। तब उसने सोचा महज एक मंत्री लिए इसे निकालूं? किसी बड़े आदमी के सामने उसे निकालूंगा।

अगली बार उसके यहां एक संत पधारे तो उसने सोचा भला संत इसकी कद्र क्या जानेंगे?

एक बार उसके यहां राजा आया। उसने राजा के साथ भोजन किया, किंतु उसे लगा कि वह पात्र राजा की तुलना में अधिक गौरवप्रद है। जब उसके बच्चों की शादी हुई तब भी उसने वह स्वर्ण पात्र नहीं निकाला।

दिन गुजरते गए व एक दिन उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तेरहवीं के बाद साफ-सफाई की गई तो वह पात्र अन्य सामान के साथ मिला। वर्षों से पड़े रहने के कारण वह गंदा हो गया था। लगता ही नहीं था कि स्वर्ण पात्र है।

बच्चों ने काम की चीजें निकाल कर पास रख ली व वह पात्र नौकरों को भोजन करने को दे दिया।
#HindiPride

Shared from "Hindi Baal Kathayein" via Android.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi story

11+ सफलता के सूत्र – Safalta Ke Sutra in Hindi

बाजार की शुरुआत आज हरे निशान में हुई थी लेकिन कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए है।